वार्ड नंबर 96 के वरिष्ठ लोगों ने एकमत होकर आशुतोष पाठक को दिया आशीर्वाद


वार्ड वासियों ने कहा- आशुतोष पाठक ही होगा हमारा पार्षद

गाजियाबाद: रविवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं वार्ड नंबर 96 से पार्षद पद के मजबूत उम्मीदवार आशुतोष पाठक (आशु पंडित) के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई एवं स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय की जयंती पर नेहरू नगर सेकंड (शिव पार्क) में एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अटल बिहारी वाजपेई व पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर फूल माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड वासियों ने एकमत होकर आशुतोष पाठक को अपना समर्थन दिया। 
वार्ड के ही हरिदत्त शर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र के लिए ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो हमारे हर सुख दुख में हमारा साथ दें हर छोटे-बड़े कार्य को कराने में सक्षम हो जो वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करे।
एम.के. मित्तल ने कहा कि हमने आज से पहले केवल एक सिंबल को देखकर ही वोट दिया तभी यह नहीं देखा कि हमारा जनप्रतिनिधि कौन है और उस प्रतिनिधि ने कभी हमारे वार्ड की तरफ आ कर नहीं देखा यहां क्या समस्याएं हैं क्या परेशानियां हैं ऐसे प्रतिनिधि को चुनने से क्या फायदा जो क्षेत्रवासियों के काम ना सके। ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो हमारे बीच का हो हमारे लिए हमेशा तत्पर हो।
 दीपक वार्ष्णेय ने बोलते हुए कहा कि इस बार सिंबल को नहीं इस बार ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो हमारे क्षेत्र का विकास कर सके।
मुकेश गुप्ता ने कहा कि आशुतोष पाठक (आशु पंडित) युवा है बचपन से हमारे बीच रहा है हमेशा हम लोगों के सुख दुख में खड़ा रहता है इस बार हम सब का समर्थन आशुतोष पाठक को है आशुतोष पाठक भारतीय जनता पार्टी से हेतु टिकट की दावेदारी कर रहे हैं हम सब वार्ड के लोग आशुतोष पाठक के साथ हैं और हम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह निवेदन करते हैं कि वह इस बार आशुतोष पाठक को टिकट दे वार्ड की जनता आशुतोष पाठक को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने अपने संगठन की ओर से आशुतोष पाठक को समर्थन दिया और कहा कि पूरा राष्ट्रीय व्यापार मंडल आशुतोष पाठक के साथ है आशुतोष पाठक युवा कर्मठ एवं जुझारू नेता है सबके सुख दुख के साथी हैं ऐसे व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी को अवश्य ही टिकट देना चाहिए। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सब आशुतोष पाठक को अपना समर्थन एवं प्यार दें और उनको मजबूती प्रदान करें।

 कार्यक्रम के अंत में आशुतोष पाठक ने कहा कि बचपन से ही मैं आप सभी के बीच रहा हूं मैं जनसेवा की भावना रखता हूं इसलिए आप सभी का आशीर्वाद चाहता हूं। 

 कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि आशुतोष पाठक युवा नेता है उनकी कार्यशैली पूर्व से अलग है हमेशा हम सबके बीच रहते हैं ऐसे व्यक्ति को हम सब वार्ड वासी अपना समर्थन व आशीर्वाद देकर उन्हें यह आश्वासन देते हैं कि वह मजबूती के साथ खड़े रहें हम सब उनके साथ हैं और इस बार सिंबल कोई भी हो हमारा जनप्रतिनिधि आशुतोष पाठक ही होगा।
मंच संचालन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक भारतीय ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मधु शर्मा, मुकेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, एम. के. मित्तल, प्रोफ़ेसर लाखन, हरिदत शर्मा  नवीन सिंह विवेक चौधरी, रवि , आरसी जैन मुकेश गुप्ता मुकेश गुप्ता नवनीत मिश्रा रामकुमार गुर्जर मनोज गुर्जर अंकुर गोयल रजत सिंह ठाकुर विक्रम सिंह दीपांशु गोयल, वरिष्ठ पत्रकार अपूर्वा चौधरी,  अजय शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) निखिल शर्मा मोनू रस्तोगी प्रभु बंसल गौरव गर्ग रविन्द्र चौधरी, पवन शर्मा,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र चौधरी, टोनी जैन बबली जैन, शिव मंदिर के महंत बसंत लाल शर्मा, समीर शर्मा, सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।