लोनी नगर पालिका के वार्ड 31 में भावी सभासद प्रत्याशी वरुण नागर ने धूमधाम से किया गोवर्धन पूजा का आयोजन
लोनी: गाजियाबाद जिले के लोनी नगरपालिका के वार्ड नंबर 31 में वरुण नागर द्वारा धूमधाम से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ गोवर्धन पूजा की गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर वरुण नागर ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में भी आज भी इस पर्व की महत्ता बरकरार है पशुधन रखने वाले लोग आज के दिन काफी श्रद्धा के साथ गोवर्धन की पूजा अर्चना करते हैं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार किसान स्वयं अपने गाय के दूध का उपयोग नहीं करते हैं किसानों का मानना है कि गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण की पूजा होती है इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित करते हैं उन्होंने बताया कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन का त्यौहार 1 दिन बाद मनाया गया है इस त्यौहार का भारतीय लोक जीवन में बहुत महत्व है इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा संबंध दिखाई देता है शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है गांव के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है।
बताया जाता है कि जब कृष्ण ने ब्रज वासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोपी गोपी का है उसकी छाया में सुख पूर्वक रहे सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाने लगा।
इस अवसर पर चौ.वीर सिंह नागर, चौ.धीर सिंह नागर सोनू नागर,मोहन नागर,अनुज नागर,राकेश नागर, आदित्या नागर,मोहित नागर,अमित नागर,गौरव नागर ,शौर्य नागर, दीपक नागर, करण बंसल, अर्जुन बंसल व वार्ड से राजकुमार वर्मा,श श्याम करण यादव लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, पंकज वर्मा, योगेश, संजय यादव, सत्यनारायण वर्मा, सनी गुप्ता, प्रिंस जाटव, सुंदर कुमार, पप्पू कुमार, ऋषभ कुमार, विकास पांचाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, शाहनवाज, साहिल सैकड़ों की संख्या में वार्ड के लोगों के साथ मिलकर अनेकों जगह गोवर्धन पूजन किया।