राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
सोनिया चौधरी (अपूर्वा)
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश ईकाई द्वारा पार्टी के संस्थापक पदमभूषण मा॰ रामविलास पासवान जी की दूसरी पुण्य तिथि दिनांक 8-10-22 को पार्टी के मंडल कार्यालय गाजियाबाद में प्रीतपाल सिंह खोसला राष्ट्रीय सचिव रा॰ लोजपा (युवा) की अध्यक्षता में मनीष अरोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के द्वारा श्रधान्जली सभा का संयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ललित नारायण चौधरी प्रदेश अध्यक्ष ( ऊ॰ प्र॰)
एव विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार जाटव प्रधान महासचिव (ऊ॰ प्र॰ ) एव प्रभारी पश्चिम ऊ॰ प्र॰ मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।