राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने लगाया जनता दरबार

सुनी जनता की समस्याएं, जल्द निराकरण का दिया आश्वासन
अपूर्वा चौधरी 
गाजियाबाद: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप  के आवास पर जनता दर्शन एवं जनता की सेवा के लिए  अपने आवास पर उपस्थित रहे जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री को अवगत कराया।
  लगभग ढाई सौ से 300 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई आए हुए सभी लोगों की राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप  ने समस्याओं को सुना साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु आदेश दिए। 
 दूरदराज से आए हुए लोगों में नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर , सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बड़ौत बागपत, हापुड़ से आए हुए लोग उपस्थित रहे।