दिगंबर जैन मंदिर शामली में चोरी हुई मूर्तियाँ बरामद, जैन समाज में हर्ष का माहौल, अधिकारियों का करेंगे सम्मान
जैन एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि भेंसवाल शामली में जो दो मूर्तियां और अन्य क़ीमती सामान चोरों द्वारा चुरा लिए गए थे वो सहारनपुर के डी आई जी, शामली के एस पी,डी एम पुलिस उपाधीक्षक,शहर कोतवाल के प्रयास से बहुत जल्दी ही बरामद करके जैन समाज को सौंप दी गई है जिससे जैन समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर जैन समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने सभी अधिकारियों को इस सम्मानित कार्य के लिए बधाई दी है। अज़य जैन ने कहा कि अगर जैन समाज रोष प्रकट करता है तो प्यार करना भी जानता है और सम्मान देना भी जानता है इसलिए सभी अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश जैन ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई दी कि उनके प्रयास से जल्द से जल्द मूर्तियां बरामद होकर जैन समाज को सौंप दी गई है राष्ट्रीय एकता मंच जल्द ही समस्त अधिकारियों को जिन्होंने मूर्ति बरामद करने में अथक प्रयास किए हैं उन्हें सम्मानित करेगी जिससे कि भविष्य में उन्हें भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिले।जैन समाज हमेशा से लोगों की भलाई के लिए काम करता है उसके बावजूद भी जैन समाज के व्यक्तियों के साथ अप्रिय घटना घटित होती रहती है जैसे कि अभी बागपत में एक कपडा़ व्यापारी के यहाँ कुछ लोग चादर देखने आए और वहाँ पर लूट की।वहाँ पर भी पुलिस प्रशासन ने जल्द ही चोरी का ख़ुलासा कर दिया इसलिए बागपत के भी पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता मंच सम्मानित करेगी।जैन एकता मंच (राष्ट्रीय रजिस्टर्ड ) श्री अजय जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता, जैन एकता मंच को, उनके द्वारा किए जाने वाले बेहतरीन कार्यों, की वजह से और निरंतर जैन एकता मंच (राष्ट्रीय रजिस्टर्ड) को, सरल स्वभाव सादगी और गहरे मनन चिंतन से, आगे बढ़ाने पर,(जैन एकता मंच राष्ट्रीय गौरव) की उपाधि से, विभूषित करते हुए गौरवान्वित है,यह यह सम्मान श्री अजय जैन को 16 अक्टूबर को आगरा में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में दिया जाएगा।
आज की बैठक में सतीश जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन एकता मंच,राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ,प्रमोद जैन राष्ट्रीय महामंत्री,मुकेश जैन राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री,मनीष जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राकेश जैन सोनीपत वरिष्ठ संरक्षक,वीरेंद्र जैन गोहाना,महन्त जैन टोनी सोनीपत,साक्षी एडवोकेट,प्रमोद जैन अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश,प्रवीण जी जैन मेरठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अमर जैन उद्योगपति,जिनेश्वर दयाल जी जैन अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,श्रीमती सोनिया जी जैन महिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,मुकेश जैन बजाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राकेश जी जैन मंत्री,नितिन जी जैन मंत्री,रितेश जी जैन कोषाध्यक्ष,राजीव जी जैन शामली जिलाध्यक्ष, सचिन जी भगत प्रदेश मंत्री,अंकुश जी जैन जिलाध्यक्ष, राजा जी जैन महामंत्री जिला बागपत,प्रमोद जी जैन अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, मुकेश जी जैन अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश, श्याम सुंदर जी जैन अध्यक्ष उत्तराखंड, जयकुमार जी जैन दमोह अध्यक्ष मध्यांचल, सुनील जी जैन सांगली अध्यक्ष महाराष्ट्र ,अनिल जी जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष गोवा, राजेंद्र जी जैन अध्यक्ष पंजाब, विजय जैन मदद कोटा प्रभारी राजस्थान, महेंद्र जी जैन अध्यक्ष चंडीगढ़ ,श्रीमती सुनीता जैन काला राष्ट्रीय अध्यक्ष,श्रीमती अलका जैन महिला अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, श्रीमती गौतम जैन प्रदेश अध्यक्ष महिला हरियाणा, अजय जैन नायक युवा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, प्रदीप जी जैन जिला अध्यक्ष फरीदाबाद एवं प्रभारी आदि ने शिरकत की।