महानगर अध्यक्ष ने किया बूस्टर टीके कैंप का उद्घाटन


सोनिया चौधरी (अपूर्वा)
गाजियाबाद। स्वास्थ्य से बड़ी कोई दौलत नहीं है और करो ना कॉल के बाद यह बात और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है लोगों के इसी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वार्ड 33 बजरिया में वरिष्ठ समाजसेवी और भावी पार्षद प्रत्याशी रितेश कसाना द्वारा बूस्टर टीके के कैंप का आयोजन कराया गया जहां पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर टीका लगवाया जिससे कोरोना के लेकर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना उन्हें ना करना पड़े इस कैंप का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने किया इस मौके पर लोकेश चौधरी ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बूस्टर टीके को लगवाना चाहिए क्योंकि कोरोना काल में जो समय लोगों ने देखा वह एक भयानक दौर था जिस से सबक लेते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की और भी ज्यादा जरूरत है ऐसे में उन्हें बूस्टर टीके ज्यादा से ज्यादा लगवाने चाहिए और उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें 
इस मौके पर बूस्टर टीका कैंप को मुख्य तौर पर सफल बनाने वाले गुरुद्वारा सिंह साहिब गुरुद्वारे के महासचिव एसपी सिंह ओबरॉय रितेश कसाना योगेश धर्मेंद्र संजू भाई दिनेश कुमार विकास आशु अमित सनी मोंटी चेतन रमेश आजम खान अफजाल राजू भाई अजय गुप्ता सुनील गुप्ता दिनेश अग्रवाल बॉबी पटेल टीटू भाई राहुल संजू गंगू कश्यप दिनेश कसाना सोनू विष्णु कनौजिया अवधेश और अमित कुमार सनी मेहरा व क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे