सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की तैयारी में
वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रत्याशी दूसरे दलों में जाने को तैयार
सोनिया चौधरी (अपूर्वा)
गाजियाबाद: नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ पार्टी छोड़ने की तैयारी में है वही दूसरे राजनीतिक दल इन सभी कार्यकतार्ओं से संपर्क साधने में जुटे हैं इतना ही नहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रत्याशी भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आ रही है गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं से सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ सकते हैं सभी कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के बाद से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पूरे प्रदेश की सभी प्रदेश से लेकर बूथ तक की सभी कार्यकारिणी पदों को भंग कर दिया था और नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने के दिशा निर्देश जारी किए थे और अब पूरे प्रदेश में दोबारा से कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।