सोनिया चौधरी
ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को ग़ाज़ियाबाद ज़िले के ग्राम कनौजा में इनर व्हील टीम द्वारा मंडलाध्यक्ष माला रिषी की सरक्षण में ग्राम पंचायत से भूमि प्राप्त कर ओपन जिम की स्थापना की गई। जिस का उद्धघाटन माला रिषी द्वारा फ़ीता काट कर किया गया। इस दौरान 250 पैडों का वृक्ष आरोपण किया गया।
मण्डल 301 की सह अध्यक्षता डॉ अंशु डागर ने बताया कि इनर व्हील का उद्देश्य प्लास्टिक चीज़ों का बहिष्कार करना है। इसी लिए उद्घाटन समारोह में भी प्लास्टिक की वस्तुओं की जगह भोजन हेतु भी स्टील की प्लेट्स व चम्मच, और इसी क्रम में भंडारे का लिए उनको आगे वितरण किया गया। स्वागत समारोह में कपड़े के थैले का प्रयोग किया गया। ओपन जिम में स्थापित फ़र्नीचर व कूड़ेदान अनुपयोगी तेल के ड्रम से निर्मित किया गया है ताकि अनुपयोगी चीज़ों को उपयोग मे लाया जा सके। समारोह में अखबार से निर्मित उपहार बैग का उपयोग करना इस बात को दर्शाता है कि इनर व्हील में प्लास्टिक पुर्णत्या वर्जित है।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष माला रिषी ने "अनमोल हीरे की छाँव में आरोग्य" की विशेषता को समझाया व इनर व्हील क्लब तथा अन्य क्लबो के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित पीडीसीएस मंजू वैश्य, सीता अग्रवाल, रेनू गुप्ता, मधु नागपाल, रुचिका गुप्ता, अम्रता वोगरा ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम में विल्हेंज कमेटी, इन्वाइरनमेंट कमेटी की सह अध्यक्ष शशि सोनी, सीमा हजारी, दीपिका अग्रवाल, रेखा देवी गार्गी बहुगुणा, नीतू दहिया, मधुलता गुप्ता, नीरू बोहरा, मीना दूबे,वन्दना व 80 क्लब के महिलाओं ने अपनी महनत से कार्यक्रम को सफल बनाया। होस्ट क्लब की अध्यक्षा निशी प्रसाद व सचिव विनिमा सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।