सोनिया चौधरी
मोदीनगर: रविवार को ग्राम बेगमबाद में अखिल भारतीय जाट फाउंडेशन की मासिक कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई जिसमें मोदीनगर मुरादनगर के कई गांवों के लोगो ने जुड़कर समर्थन किया व गांव गांव जाकर संगठन बनाने और मोदीनगर में वार्डो के अंदर संगठन स्थापित करने को लेकर जिम्मेदारियां बांटी आयोजन का संचालन जाट नेता सचिन तेवतिया ने किया व सभी राजनीतिक दलों के जाट नेताओं को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया , बैठक में कई ग्रामो के प्रधान सभासद व पंचायत सदस्य मौजूद रहे संस्था के पदाधिकारियों ने घोषणा की आगामी दिनों में बनते रिश्ते के नाम से समाज के लिए रिश्ते जोड़ने के लिए एक मण्डल लेवल का परिचय सम्मेलन किया जाएगा जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए कमेटी की घोषणा की गई व बैठक में मौजूद संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन तेवतिया अध्य्क्ष संजीव चिकारा पवन चौधरी अमित चौधरी व्यापारी नेता धर्मेंद्र चौधरी युवा नेता गौरव राठी आदि मौजूद रहे