'साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जायेगा, मिलकर बोझ उठाना, साथी हाथ बढ़ाना।'

सांसद संजय सिंह गोमती नदी के कुड़िया घाट पर की सफाई

कहा .... तब तक चैन से नहीं बैठेंगे



सोनिया चौधरी

       दिल्ली और पंजाब के बाद यूपी में पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह लखनऊ के कुड़िया घाट की सफाई के लिए गोमती नदी में उतर गए। कार्यकतार्ओं संग नदी से जलकुम्भी निकालने के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लखनऊ में सरकार बैठी है लेकिन कुड़िया घाट पूरी तरह से कूड़ाघर बना हुआ है। जब तक इस नदी को साफ नहीं कर लेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

 


 उन्होंने कहा कि हम लोग बातें बड़ी-बड़ी करती हैं, नदियों की सफाई की, लेकिन लखनऊ का पूरा कुड़िया घाट जलकुंभियों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने आज तिरंगा शाखा के माध्यम से श्रमदान की शुरूआत की है। अगले सप्ताह भी नदियों-सरवरों की सफाई का अभियान जारी रखेंगे। जब तक इस नदी को साफ नहीं कर लेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। हालांकि गोमती नदी की सफाई को लेकर संजय सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में तमाम लोगों ने दिल्ली की यमुना नदी की सफाई का मुद्दा भी उठा दिया।  संजय सिंह ने जलकुंभियों की सफाई करने के दौरान का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जायेगा, मिलकर बोझ उठाना, साथी हाथ बढ़ाना।' इस ट्वीट को तमाम लोगों ने रिट्वीट और लाइक किया। 

  



वहीं संजय सिंह मीडिया से बातचीत में कहा कि तिरंगा शाखा द्वारा 'स्वच्छ सरोवर अभियान' चलाया जा रहा है। लखनऊ में आदि गंगा गोमती नदी के कुड़िया घाट पर सफाई अभियान इसी के तहत चलाया गया। यह अभियान जारी रहेगा। नदी की पूरी सफाई होने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। संजय सिंह ने आप कार्यकतार्ओं का आह्वान किया कि वे जलकुंभियों को पूरी तरह साफ करें और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि तिरंगा शाखा द्वारा कई अन्य रचनात्मक काम किए जा रहे हैं।