राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने डॉक्टर को दी बधाई

ललित चौधरी
गाजियाबाद। मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉक्टर दीप्ति यादव को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम ने बुके देकर व मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय,जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा, गाज़ियाबाद पब्लिक स्कूल नेहरूनगर प्रबन्धक डॉक्टर सागर यादव, पार्षद राजेन्द्र तीतौरिया उपस्थित रहे।