राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल जिला महानगर के द्वारा रविवार को रामनगर 262-ए में व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में शंखधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर, एसीएमओ सुनील त्यागी एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र युवा विंग अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह त्यागी द्वारा फीता काट कर किया गया। 

     इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष आशु पंडित, जिला उपाध्यक्ष समीर शर्मा,महानगर अध्यक्ष संजय गोयल,महामंत्री अनिल जुल्का, राजीव राज त्यागी , वीरेंद्र कंडेरा , संदीप त्यागी रसम, वागिश शर्मा, प्रमोद गुप्ता, पंकज भारद्वाज , नीतू कुमारी, प्रधान रजनीश चौधरी आदि उपस्थित रहे। 


  जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा रक्त शिविर कैंप का अयोजन रक्त के अभाव में मरीजों की जान बचाने के लिए देश हित में रक्त दान महादान के उद्देश्य से लगातार किया जाता है।

     रक्तदान शिविर के दौरान 56 लोगों ने रक्तदान कराया तथा सैकड़ों लोगों ने जांच कराई। 

  रक्तवीर बने राजेश वर्मा ने 31 वीं बार रक्तदान किया। शिविर संपन्न होने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने एमएमजी जिला चिकित्सालय की ओर से पहुंची मेडिकल टीम के डॉक्टर उर्वशी गुप्ता, डॉक्टर विनोद कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, विपुल कुमार पांडे, पूनम कुमारी, मिनिंदर, रजत आदि का स्वागत अभिनंदन करके आभार जताया।