राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार


सोनिया चौधरी
मेरठ । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तौगी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साझा आह्वान पर संगठन के विस्तार हेतु मेरठ हनुमान चौक,बेगम पुल स्थित यू पी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए संगठन संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा मनोनयन पत्र सौंपा गया।
बतौर मुख्य अतिथि  सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है । जो व्यापारियों की रक्षा के लिए संकल्प बद्ध है।
बतौर विशिष्ठ अतिथि राकेश शर्मा सदरपुर ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल निरन्तर व्यापारी और समाजहित में कार्य कर रहा है। 
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण मित्तल ,पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेठी , अनिल वर्मा, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, युवा विंग के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, मेरठ मंडल के युवा विंग अध्यक्ष आशु पंडित, मेरठ जिलाध्यक्ष संजय प्रधान,गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, हापुड़ जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष संजय माहेश्वरी , जिला उपाध्याक्ष समीर शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने किया। अध्यक्षता भोपाल गुप्ता द्वारा की गई।
संगठन द्वारा दीपक गर्ग को मेरठ कैंट विधानसभा अध्यक्ष ,अनुराग मित्तल को महामंत्री, लोकेश गोयल को कोषाध्यक्ष, सचिन शारदा, सुधीर कुमार,सुनील कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के वरिष्ट
पदाधिकारियों ने माला और पटका पहनाकर संगठन में उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी।