दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर 'आप' के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को करीब 11500 वोट से हरा दिया है। दुर्गेश पाठक को कुल 40010 वोट मिले तो बीजेपी के राजेश भाटिया को 28577 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता को महज 1990 वोट मिले।16 राउंड की गिनती में भाजपा कहीं भी मुकाबले में नहीं दिखी। पहले से आखिरी राउंड तक राजेश भाटिया पिछड़ रहे। एक बार उन्होंने अंतर कम किया तो भाजपा खेमे में थोड़ी उम्मीद जरूर जागी, लेकिन यह अधिक देर तक नहीं टिकी। दिल्ली उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल की एंट्री से पहले लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी यहां कोई भी असर नहीं छोड़ पा रही है। भले ही भाजपा की भी बड़ी हार हुई हो, लेकिन कांग्रेस तो पूरी तरह साफ हो चुकी है।
दिल्ली की जनता ने एक बार फिर से बता दिया कि दिल्ली के दिल में सिर्फ केजरीवाल है, दूसरा कोई नहीं राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने भरपूर समर्थन और प्यार देकर फिर से यह दिखा दिया है कि दिल्ली के विकास के लिए केजरीवाल जरूरी है और केजरीवाल का दिल्ली मॉडल दिल्ली की जनता के दिल में बस चुका है । केजरीवाल के अलावा दिल्ली की जनता अब किसी दूसरे नेता एवं दल को नहीं देखना चाहती। दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया है कि दिल्ली में अब हर बार केवल केजरीवाल।
ऐसा नहीं है कि आम आदमी पार्टी को केवल दिल्ली में ही पसंद किया जा रहा है बल्कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के चाहने वाले हैं धीरे धीरे आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपना एक विशेष स्थान बना रही है। जहां पंजाब में हाल ही में भारी बहुमत के साथ भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई है वही हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुटी है । इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की एक विशेष भूमिका रहेगी क्योंकि इस समय भारतीय जनता पार्टी के बाद अगर आम जनता किसी पार्टी की तरफ या किसी नेता की तरफ अपना रुझान दिखा रही है तो वह आम आदमी पार्टी है अब देखना यह है की दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी किस राज्य में अपना दबदबा कायम करेगी...?
