सोनिया चौधरी
मोदीनगर। शहर के निवाड़ी रॉड स्थित डी जी आर किड्स अकेडमी में मोदीनगर जाट समाज द्वारा अंतरास्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, भारत सदियों से योगियों के देश रहा है बड़े बड़े योगी ऋषि मुनियो से यहां का इतिहास भरा पड़ा है, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय जाट फाउंडेशन रजि0 संस्था के बैनर तले शहर के सभी गणमान्यों को योग शिविर में बुलाया गया व योग से दूर होने वाली बीमारियों व कैसे रोजाना योग से हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं
इस पर योग शिक्षकों ने बिंदु वार प्रकाश डाला ,संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सचिन तेवतिया ने कहा वर्तमान समय मे लोगो की दिनचर्या बेहद व्यस्त हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोग व्यायाम व योग जैसी विधाओं से दूर हो गए हैं , आज ही के दिन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में सम्पूर्ण विश्व मे इसे आयोजन के रूप में मनाकर योग का जीवन मे कितना महत्व और उसे अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल किया जाए उस पर जोर दिया ओर योग शिविर को लेकर नगर की कई सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों के लोगो ने शिरक्कत की जिसमे मुख्य रूप से प0 हरेन्द्र शर्मा आप वरिष्ठ नेता, मुकेश चौहान भाजपा नेता गौरव चौधरी , धर्मेंद्र चौधरी शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला
साथ ही ग्रामीण पृष्ठ भूमि के लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे व लोगो के बीच संदेश दिया कि अपने इतिहास से सीख लेते हुए हमें पुनः योग की तरफ लौटना चाइए ओर एक मजबूत भारत का निर्माण करना चाइए
संजीव चौधरी राष्ट्रीय अध्य्क्ष ,अमित चौधरी नगर अध्य्क्ष, सचिन तेवतिया राष्ट्रीय प्रवक्ता , धर्मेंद्र चौधरी सरंक्षक , पवन चौधरी प्रदेश अध्य्क्ष इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।